Breaking News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पति-पत्नी और चार माह की मासूम की मौत।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पति-पत्नी और चार माह की मासूम की मौत।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी चार माह की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भीटी टेंगरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ओम प्रकाश पटेल, उनकी पत्नी ममता, और उनकी मासूम बेटी अमृता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर मोहम्मदपुर का रहने वाला था। ममता अपने पति और बेटी के साथ मायके आई थीं और गोवर्धन पूजा मनाने के बाद ससुराल लौट रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओम प्रकाश ने सड़क पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर के पहियों के नीचे आ गए। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में कोहराम का माहौल है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!