Breaking News

कासगंज में दीपावली को लेकर एसपी अंकिता शर्मा का फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड पर।

कासगंज में दीपावली को लेकर एसपी अंकिता शर्मा का फ्लैग मार्च, पुलिस अलर्ट मोड पर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। आगामी दीपावली पर्व को लेकर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने सर्राफा बाजार और वर्तन बाजार में भीड़भाड़ की स्थिति का जायज़ा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी अंकिता शर्मा ने नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। सर्राफा बाजार में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि भीड़ के बीच किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नज़र रखी जा सके।

त्योहार के दौरान मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!