Breaking News

टी स्टॉल कैफे में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान।

टी स्टॉल कैफे में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, फायर ब्रिगेड पहुंची देर से।

कासगंज। जनपद मुख्यालय पर स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क पर शनिवार देर शाम एक नवस्थापित आर.के. टी स्टॉल कैफे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैफे में अचानक उठी लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस कैफे का कुछ दिन पूर्व ही उद्घाटन हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि आस-पास के दुकानदार और राहगीर भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सिलेंडर और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस दौरान फायर सर्विस विभाग को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम देर से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।

फायर कर्मियों ने पहुंचने के बाद शेष आग पर काबू पाया और कैफे के अंदर जले सामान को बाहर निकाला। हादसे में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …