Breaking News

दिशा बैठक में बाउंसर्स के साथ पहुंचे सपा नेता, पिछली बैठक के अनुभव के बाद बरती सतर्कता।

दिशा बैठक में बाउंसर्स के साथ पहुंचे सपा नेता, पिछली बैठक के अनुभव के बाद बरती सतर्कता।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के एक जनप्रतिनिधि अपने साथ करीब एक दर्जन बाउंसर्स लेकर पहुंचे।

हालांकि प्रशासन की ओर से सीमित लोगों को ही सभागार में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, जिसके चलते बाउंसर्स को बाहर ही रोक दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पिछली दिशा बैठक में सपा जनप्रतिनिधि को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा था। उस दौरान उनकी भाजपा विधायकों और कुछ जिला पंचायत सदस्यों से तीखी बहस हो गई थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया था। पर्याप्त सुरक्षा न होने के कारण उन्होंने खुद को असहज महसूस किया था।

इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार नेताजी पूरी एहतियात के साथ बैठक में पहुंचे, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उनकी इस सतर्कता और बाउंसर्स की मौजूदगी को लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!