Breaking News

भरथना के रोहन सिंह यादव को ग्रीस के चानिया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

भरथना के रोहन सिंह यादव को ग्रीस के चानिया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

आनंद पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। भरथना क्षेत्र के विक्टर पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन रोहन सिंह यादव को ग्रीस के चानिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (Chania International University) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कॉसा) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह उपाधि विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट नीतियों के अनुरूप उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और समाज में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार, रोहन सिंह यादव ने मानद उपाधि की सभी आवश्यकताओं को पूर्ण किया है, जिसके बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

दिल्ली में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

यह सम्मान समारोह भारत की राजधानी नई दिल्ली के गुलमोहर इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चानिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, 1 मेउ स्ट्रीट (73134), चानिया, ग्रीस की ओर से यह मानद डॉक्टरेट प्रदान की गई।

यह उपाधि रोहन सिंह यादव के शिक्षा जगत में किए गए कार्यों और समाज के उत्थान के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित करती है। विश्वविद्यालय ने प्रमाणपत्र पर अपनी आधिकारिक मुहर भी लगाई है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 50 से अधिक व्यक्तियों को भी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

स्थानीय स्तर पर खुशी की लहर

भरथना के लोगों और विक्टर पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिक्षकों-छात्रों में इस सम्मान की खबर से हर्ष की लहर दौड़ गई।

संस्थान के अंतर्गत आने वाले विक्टर पब्लिक इंटर कॉलेज, विक्टर पब्लिक डिग्री कॉलेज, विक्टर पब्लिक आईटीआई, और संत केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भरथना के शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर रोहन सिंह यादव का अभिनंदन किया।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि भरथना ही नहीं बल्कि पूरे जनपद इटावा के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह सम्मान जिले के युवाओं और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …