Breaking News

अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार अपनी टीम के साथ अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति टीवीएस अपाचे बाइक (बिना नंबर) से चंदौली की ओर से सैयदराजा की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह नेशनल हाईवे की ओर मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेब से एक 315 बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र कुमार निवासी धमहापुर (हरदत्तपुर), थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी बताया। उसने कबूल किया कि वह असलहा और कारतूस बिहार ले जा रहा था, लेकिन पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी से एक 315 बोर का अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल रतन कुमार और कांस्टेबल गौरव रायशामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!