Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को दी गई ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की जानकारी।

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को दी गई ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की जानकारी।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्म-सुरक्षा और संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मिशन शक्ति प्रभारी डा. श्रद्धा मिश्रा द्वारा की गई, जिन्होंने छात्राओं को बताया कि कौन-कौन सी गतिविधियाँ ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना और किसी भी अनुचित स्पर्श या व्यवहार का तुरंत विरोध करना बेहद ज़रूरी है।

इसके बाद बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं रोशनी बानों और काजल कुमारी ने नाट्य मंचन के माध्यम से ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बीच के अंतर को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुचित व्यवहार या छेड़छाड़ की किसी भी घटना का विरोध करने से बड़े अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आस-पास के लोगों को भी इस विषय में संवेदनशील बनाएं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. रवि प्रकाश, हेमंत कुमार निराला, डा. अजय कुमार सोनकर, डा. अभय राज यादव, डा. अवनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, रीतेश कुमार सिंह, डा. ऋतेश गौरव, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार और शिव शंकर कुमार सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!