Breaking News

चंदौली में बेटियों की दौड़, महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश फैलाया।

चंदौली में बेटियों की दौड़, महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश फैलाया।

“Run For Empowerment” मैराथन में 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक किया भाग।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत शुक्रवार को जनपद चंदौली में “Run For Empowerment” मैराथन का आयोजन किया गया।

इस मैराथन में महिला आरक्षियों, एसआरबीएस स्कूल, नगरपालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षकों, एथलीटों और ग्रामीण क्षेत्रों से आई लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन को चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने रवाना किया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े नारों के साथ समाज को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 181, 1930, 102 और 108 की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए।

सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा, “ग्रामीण अंचलों से आई छात्राओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह सिर्फ दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने आत्मबल और सपनों की दिशा में कदम बढ़ा रही होती है।”

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों में रागिनी राजभर (प्रथम), नगमा खातून (द्वितीय), संजना यादव (तृतीय) और उजेसा कुमारी (चतुर्थ) को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष कंदवा प्रियंका सिंह और थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर सहित कई अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, और निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी भी दी गई। सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!