Breaking News

पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम।

पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम।

जयशंकर मिश्र, संवाददाता

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा गणेश गांव में एक युवक ने कथित पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जान दे दी। युवक की लाश बबूल के पेड़ से लटकती हुई मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक और कोहराम का माहौल है।

मृतक की पहचान राहुल निषाद (22 वर्ष) के रूप में हुई, जो मुंबई में काम करता था। उसके पिता दिनेश निषाद भी मुंबई में ही कार्यरत हैं। राहुल की शादी मिर्जापुर में हुई थी और उसकी पत्नी उषा मायके में है। पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। राहुल पिछले 15 दिनों से गांव में था।

गुरुवार रात उसने अपने घर के समीप बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह ही इस कदम का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!