Breaking News

नगर पालिका परिषद और जेसीआई के संयुक्त आयोजन में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बिखेरे भारतीय संस्कृति के रंग। 

लखीमपुर खीरी में सजी संस्कृति, स्वदेशी और राष्ट्रप्रेम की शाम।

नगर पालिका परिषद और जेसीआई के संयुक्त आयोजन में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बिखेरे भारतीय संस्कृति के रंग।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में एवं जेसीआई लखीमपुर खीरी के संयोजन से स्वर्गीय डा. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी की झलक नजर आई।

रामलीला मैदान में हुए इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, समाजसेवी कपिल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीना चौरसिया, डॉ. राखी चौहान, और मेलाध्यक्ष कौशल तिवारी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।

मंच पर बच्चों ने सनातन संस्कृति, रामायण, स्वदेशी, लोक गीतों और राष्ट्र प्रेम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं साहित्यकार राम मोहन गुप्त ने किया, जिन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई अध्यक्ष शुभम टंडन के नेतृत्व में किया गया, जबकि सचिन अग्रवाल, विश्वास सेठ, राहुल माथुर एवं अंकित मित्तल ने निर्देशन की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन के समन्वयन में कनिष्क बरनवाल, राजेश पटेल, कुलदीप गुप्ता और सौरभ वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

🎖️ विजेता प्रतिभागी विद्यालय

जूनियर वर्ग में —

🏆 डा. रवि मेमोरियल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🥈 नेशनल पब्लिक स्कूल, ओयल द्वितीय स्थान पर रहा।

🎖️ नवभारत पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह अकादमी एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

सीनियर वर्ग में —

🏆 नेशनल पब्लिक स्कूल, ओयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🥈 गुरु गोविंद सिंह अकादमी द्वितीय स्थान पर रही।

🎖️ नवभारत पब्लिक स्कूल एवं एकलव्य स्पोर्ट्स अकादमी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

निर्णायक मंडल में जेसी मीता गर्ग, कुमकुम गुप्ता और मंजू बरनवाल शामिल रहीं, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

सम्मान समारोह और विशेष अतिथि

इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू सभा के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अमित गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष गुप्ता ‘छोटू’, सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र गुप्ता, भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह, डॉ. रवि मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन श्रीवास्तव, डॉ. नागेश्वर सिंह, डॉ. बवाल किशोर वर्मा, डॉ. राहुल सिंह, वीरपाल सिंह, रवि कश्यप, मनोज कुमार और रामनरेश वर्मा को सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

साहित्यकार राम मोहन गुप्त को विशिष्ट सेवा सहयोग सम्मान प्रदान किया गया, जबकि जेसीआई संस्था की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, समाजसेवी कपिल श्रीवास्तव, मेलाधिकारी इंजी. समरा सईद एवं मेलाध्यक्ष कौशल तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय डॉ. रवि श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में दर्शक, अतिथि, सभासद, अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जेसीआई सदस्य उपस्थित रहे। रात्रि तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार और लंच पैकेट भेंट किए गए।

जेसीआई संस्था द्वारा “हमसे जुड़ें, आगे बढ़ें” विषय पर प्रेरक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!