Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की डीएम बनीं छात्रा गार्गी मिश्रा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की डीएम बनीं छात्रा गार्गी मिश्रा।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किया सम्मानित, कहा— ऐसी बेटियां ही देश का भविष्य हैं।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। नारी सशक्तिकरण, सम्मान और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय पीएम श्री की छात्रा गार्गी मिश्रा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी (डीएम) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया, जहां डीएम पवन अग्रवाल ने प्रतीकात्मक रूप से गार्गी मिश्रा को कार्यभार सौंपा। इसके बाद उन्होंने उन्हें कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कराया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिले के कई विद्यालयों — सीएमएस इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, स्कॉलर एकेडमी उतरौला सहित विभिन्न संस्थानों की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने न्यायालय, आयुष विभाग, कोषागार, भूमि अधिग्रहण, जनसुनवाई कक्ष और निर्वाचन कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया तथा शासन-प्रशासन के कार्यों को नजदीक से देखा।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना से ओतप्रोत किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करने में सहायक हैं। इससे भविष्य में वे न केवल अपने जीवन में बल्कि समाज में भी प्रेरणादायक भूमिका निभा सकेंगी।

एक दिन की जिलाधिकारी बनीं गार्गी मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “डीएम सर से बहुत कुछ सीखने को मिला। यहां आकर समझ में आया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां कितनी महत्वपूर्ण होती हैं। मैं भविष्य में इन सीखों को अपने जीवन में जरूर उतारूंगी।”

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और स्वावलंबन से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को प्रेरणादायक पुस्तिकाएं और मिशन शक्ति के प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

कार्यक्रम के समापन पर छात्राएं अत्यंत उत्साहित नजर आईं और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेकर लौटीं।

Byte :- गार्गी मिश्रा, एक दिन की जिलाधिकारी/ छात्रा, केंद्रीय विद्यालय, बलरामपुर

Byte :- पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी, बलरामपुर

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!