Breaking News

सपा नेता रेहान खान ने पहलवानों को किया सम्मानित, नगला में गूंजे अखाड़े के जयकारे।

नितेश पहलवान बने दंगल के विजेता, महिला वर्ग में नीलम कुमारी ने मारी बाजी।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी।  परंपरागत ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखते हुए नगला गांव में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेशभर के नामी पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अखाड़े में “जय बजरंग बली” और “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान तथा विशेष अतिथि जे.एन.यू. के प्रोफेसर महेंद्र प्रताप गौतम रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की अपील की।

दंगल में नितेश पहलवान (बहराइच) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। वहीं गोलू पहलवान (गोंडा) चैलेंजिंग विनर रहे। इसके अलावा विजय पहलवान (नौगवा), फ़हीम पहलवान, जावेद पहलवान, बॉबी पहलवान (नगला), दीपक और राजेश पहलवान ने शानदार मुकाबले खेले।

महिला वर्ग में नीलम कुमारी (रोहतक) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और अखाड़े में दर्शकों की वाहवाही लूटी।

इनाम राशि:

बड़ी कुश्ती – ₹21,000

छोटी कुश्ती – ₹11,000

दंगल का संचालन श्री उत्तम कुमार गौतम ने किया, जबकि आयोजन समिति में श्री कृष्ण गौतम, श्री लक्ष्मी गौतम, श्री विजय गौतम एवं श्री मुकेश गौतम (बलवीरपुर) शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेहान खान ने कहा,

> “ग्रामीण खेल हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों से युवाओं में अनुशासन, शक्ति और एकता का भाव उत्पन्न होता है। समाजवादी सरकार बनने पर नगला में आधुनिक कुश्ती स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें कोचिंग और सभी सुविधाएँ पहलवानों को निशुल्क मिलेंगी।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और विजेताओं के सम्मान समारोह के साथ हुआ।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!