Breaking News

जनहित के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी : विधान परिषद याचिका समिति सभापति अशोक अग्रवाल।

जनहित के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी : विधान परिषद याचिका समिति सभापति अशोक अग्रवाल।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने की। इस अवसर पर समिति सदस्य अनूप कुमार गुप्ता, समिति अधिकारी रामेंद्र भाई पटेल और निजी सचिव सर्वेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में जनपद शाहजहांपुर से संबंधित पांच प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति के पास आने वाले प्रकरण जनहित से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें लंबित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण विभागीय समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में शासन स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उन्हें तत्काल शासन को प्रेषित कर अनुश्रवण किया जाए। इसके साथ ही जिन मामलों का निस्तारण हो चुका है, उनकी कार्यप्रमाण रिपोर्ट, स्थल के फोटोग्राफ और याचिकाकर्ता की संतुष्टि पत्र समिति को उपलब्ध कराई जाए।

अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि —

> “मनुष्य को सम्मान देना सबसे बड़ी सेवा है, और यही हमारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता भी है।”

समिति सदस्य अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकारी अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैठक के समापन पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!