Breaking News

चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार।

चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी एसओजी टीम और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात मोहल्ला बाड़ू जय प्रखंड में आरोपी भतीजे ने मामूली विवाद के चलते अपने चाचा प्रमोद सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विवेक सक्सेना उर्फ शानू (30 वर्ष) निवासी मोहल्ला तुलसी नगर कॉलोनी, बाड़ू जय प्रथम को रोडवेज के पीछे रेलवे फाटकिया वाली रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सौरभ शुक्ला, शिवम अग्रवाल और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक सक्सेना ने बताया कि लगभग दस दिन पहले उसके छोटे चाचा प्रदीप सक्सेना की कार से उसके घर का पालतू कुत्ता दब गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला शांत हो गया था।

लेकिन 5 अक्टूबर की रात शराब के नशे में घर लौटते समय जब उसने अपने बड़े चाचा प्रमोद सक्सेना को सामने देखा तो पुराना विवाद याद आ गया और गुस्से में उसने गाली-गलौज के बाद अपने कमरे से तमंचा लाकर फायर कर दिया। गोली लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …