Breaking News

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में विजयदशमी का पर्व परंपरागत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। बुधवार की शाम ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ा। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण आध्यात्मिक उत्साह से भर गया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जैसे ही रावण के विशालकाय पुतले को अग्नि के हवाले किया गया, उपस्थित दर्शकों ने तालियों और नारों से आकाश गुंजा दिया।

रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन किया गया। यह परंपरा कई दशकों से निरंतर चली आ रही है और अब पूरे जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों की पहचान बन चुकी है।

दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए लोग, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि दशहरा पर्व का मुख्य संदेश यही है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः जीत सदैव अच्छाई की ही होती है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!