Breaking News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत – दो युवक गंभीर।

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत – दो युवक गंभीर।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। चूल्हा भारी गांव के पास दुर्गा पूजा देखने जा रहे छह युवक दो बाइकों पर सवार थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संजय कुमार वर्मा (23), गोलू (17), कल्लू (14) और अंकित (17) के रूप में हुई है। वहीं, ओरिंद वर्मा (22) और दिनेश कुमार मौर्य (22) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी युवक महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मूंडाडीह गांव के निवासी थे।

अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!