Breaking News

दो युवतियों को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद।

दो युवतियों को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विशेष कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गर्रा पुल के पास पंचमुखी मंदिर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलहर क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी सुरजीत और बंबियाहार गांव निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाकर लौटे शिक्षक, बिसौली में खुशी की लहर।

35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, शिक्षा के नवाचार और …