Breaking News

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में नवरात्रि समारोह का भव्य आयोजन।

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में नवरात्रि समारोह का भव्य आयोजन।

उझानी, (बदायूं)। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में नवरात्रि समारोह का भव्य आयोजन कर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक गणों को भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम विशेष प्रातः कालीन सभा के अंतर्गत विद्यालय के इंडोर असेबली ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसे भव्य रूप से सजाया गया और रंग-बिरंगे दीपों और झांकियों से वातावरण को दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया।

समारोह की शुरुआत डांडिया रास के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत ऊर्जा का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात नृत्य-नाटिका का आयोजन किया गया, जिसमें नौ देवी-देवियों के रूपों और उनके विशेषताओं को दर्शाया गया। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के विषय में विद्यार्थियों ने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली जानकारी दी, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर वध की लीला रहा, जिसमें महिषासुर के अत्याचार और उसकी पराजय को दर्शाया गया। इस लीला में देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध करने का दृश्य बेहद प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया, और देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा का दृश्य कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया, जिससे पूरे ग्राउंड में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बन गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र, प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्या ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सभी को पर्व की महत्ता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समारोह का भरपूर आनंद लिया और विद्यार्थियों के शानदार मंचन की प्रशंसा की।

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां।

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां। …