Breaking News

कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन सख्त, चंदौली में चार अपराधी छह माह के लिए जिला बदर।

कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन सख्त, चंदौली में चार अपराधी छह माह के लिए जिला बदर।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के संयुक्त निर्देश पर चार शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और इनके कारण कानून-व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।

आदेश के मुताबिक, जिला बदर किए गए अभियुक्तों को छह माह तक चंदौली की भौगोलिक सीमा से निष्कासित रहना होगा। यदि इस अवधि में वे जिले की सीमा के भीतर पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला बदर किए गए अपराधियों की सूची

  • थाना अलीनगर क्षेत्र के अनिल कुमार यादव निवासी धमिना (होडहरा), जिन पर गोवध, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
  • थाना चंदौली क्षेत्र के मुकद्दर शाह निवासी डाक बंगला रोड, जो चोरी, गोवध, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त है।
  • थाना धीना क्षेत्र के जितेंद्र यादव निवासी बरहन, जिसके खिलाफ लूट, गैंगेस्टर एक्ट और मारपीट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
  • थाना मुगलसराय क्षेत्र के दरोगा उर्फ इसराफिल निवासी पथरा, जिन पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और 110 सीआरपीसी में कई बार कार्रवाई हो चुकी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। जिले की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!