Breaking News

धानापुर में सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाया।

धानापुर में सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाया।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। विकास खंड धानापुर के निदिलपुर गांव में सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज इस भूमि का रकबा 0.0240 हेक्टेयर है, जिसे खाद का गड्ढा घोषित किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2019-20 में इसी भूमि पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनाया गया था, जो स्थानीय आस्था का केंद्र बन चुका है। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से मंदिर परिसर में चारदीवारी खड़ी करवा दी और गेट भी लगवा दिया। हाल ही में उसने चबूतरा बनवाकर अपने परिजनों की प्रतिमाएं स्थापित करने की कोशिश की।

पूर्व ग्राम प्रधान मधुकर मौर्य ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बुद्ध मंदिर धार्मिक स्थल है और यहां किसी व्यक्ति विशेष की मूर्ति स्थापित करना अनुचित है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग इसे अपनी निजी जमीन बताकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदनराज कपूर के निर्देश पर लेखपाल संजय पचौरी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बावजूद बीती रात दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के जाते ही कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।

एसडीएम कुंदनराज कपूर ने साफ कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। उन्होंने निर्देश जारी किया है कि मंदिर परिसर में केवल भगवान बुद्ध की मूर्ति रहेगी और वहां अन्य किसी प्रतिमा की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …