Breaking News

चंदौली के चंद्रप्रभा अभयारण्य में गूँजी तेंदुए की दहाड़, बिजनौर से रेस्क्यू कर छोड़ा गया गुलदार।

चंदौली के चंद्रप्रभा अभयारण्य में गूँजी तेंदुए की दहाड़, बिजनौर से रेस्क्यू कर छोड़ा गया गुलदार।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। चंदौली जिले के चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में अब तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देगी। बिजनौर वन प्रभाग के कौड़िया रेंज से रेस्क्यू किए गए एक नर गुलदार को वन विभाग की टीम ने अभयारण्य में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा की देखरेख में गुलदार को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है और जंगल के माहौल में खुद को सहज महसूस कर रहा है। अब वह स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी सकेगा।

वन विभाग के अनुसार, यह पहल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुलदार के आने से न केवल चंद्रप्रभा सैंक्चुअरी की जैव विविधता में इजाफा होगा, बल्कि वन्यजीवों की पारिस्थितिकी भी और अधिक सुदृढ़ होगी।

स्थानीय वन अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्यवाही से आमजन में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और अभयारण्य का महत्व भी और बढ़ेगा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!