Breaking News

सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम।

सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में गयापुर–रसिया मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में पालपुर–गयापुर के कोटेदार मनोज कुमार की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार किसी कार्य से बाहर गए थे और रात में ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में गयापुर–रसिया मार्ग पर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि मनोज कुमार मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरा आघात पहुँचा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!