Breaking News

चंदौली में पारिवारिक कलह ने ली युवक की जान, चार मासूम हुए पिता के साए से महरूम।

चंदौली में पारिवारिक कलह ने ली युवक की जान, चार मासूम हुए पिता के साए से महरूम।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में पारिवारिक कलह ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के रहने वाले 35 वर्षीय कृष्णा गोस्वामी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात कृष्णा अपने कमरे में सोने गया था। देर रात तक बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। जब खिड़की से झांककर देखा गया तो कृष्णा का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कृष्णा के पीछे पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चे रह गए हैं। पिता की मौत से मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि कृष्णा लंबे समय से पारिवारिक कलह और तनाव से जूझ रहा था। इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!