Breaking News

सहसवान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर दबोचे, दो फरार।

सहसवान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर दबोचे, दो फरार।

सहसवान, (बदायूँ)। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए।

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को उपनिरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ सहसवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर संघटक महाविद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और ग्राम काशीपुर थाना जुनावई जिला सम्भल निवासी अवधेश पुत्र राकेश और रिंकू पुत्र इतवारी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं इनके दो साथी ललतेश पुत्र कुंवरपाल उर्फ बंटी और सहदेव पुत्र हरी सिंह भागने में सफल हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि अवधेश के खिलाफ सहसवान थाने में मुकदमा दर्ज है, वहीं रिंकू के खिलाफ गुन्नौर और सहसवान थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अवैध असलहे रखने जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हिटलर खान, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!