Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5 का कोतवाली प्रांगण से हुआ शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने दिया संदेश।

मिशन शक्ति फेज-5 का कोतवाली प्रांगण से हुआ शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने दिया संदेश।

सहसवान, (बदायूं)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ सहसवान कोतवाली प्रांगण से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी और क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की घटना या परेशानी की स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना दें। इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 सहित महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेशानुसार नवरात्रि पर्व पर मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान महिला पुलिस टीम ने बाल श्रम उन्मूलन, साइबर सुरक्षा और महिलाओं की सहायता के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। सीओ कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!