Breaking News

वजीरगंज में सड़क हादसा: कार पलटने से बिसौली के दो युवकों की दर्दनाक मौत।

वजीरगंज में सड़क हादसा: कार पलटने से बिसौली के दो युवकों की दर्दनाक मौत।

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बरेली की ओर तीव्र गति से जा रही कार गांव पस्तौर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बिसौली निवासी दो युवक, स्पर्श और अंशुल, की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अचानक हुई इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!