Breaking News

चंदौली के शौज़ब हुसैन को मिला बड़ा सम्मान, दिव्यांग भारतीय टीम को देंगे प्रशिक्षण।

चंदौली के शौज़ब हुसैन को मिला बड़ा सम्मान, दिव्यांग भारतीय टीम को देंगे प्रशिक्षण।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहाँ के क्रिकेट कोच शौज़ब हुसैन को दिव्यांग भारतीय पारा क्रिकेट टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर में बतौर स्पेशल कोच आमंत्रित किया गया है। यह शिविर आगामी 21 से 27 सितंबर तक देहरादून में आयोजित होगा। इस दौरान 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनमें से चयनित खिलाड़ियों को नवंबर माह में होने वाले श्रीलंका दौरे पर भेजा जाएगा।

शौज़ब हुसैन शिविर में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियाँ सिखाएंगे और उनके कौशल को निखारने का कार्य करेंगे। उनके अनुभव और तकनीकी मार्गदर्शन से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो नवंबर में श्रीलंका जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

शौज़ब हुसैन की इस उपलब्धि से चंदौली जनपद में हर्ष का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है। मुकेश पटेल, विभाष श्रीवास्तव, इनामुद्दीन, वसीम अहमद, उमेश यादव, अंशुका मेम और अनीता श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि शौज़ब के मार्गदर्शन में टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और श्रीलंका में भारत का परचम लहराएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!