Breaking News

बदायूं: जरीफनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर चोर गिरोह, एक घायल, चोरी का माल बरामद।

बदायूं: जरीफनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर चोर गिरोह, एक घायल, चोरी का माल बरामद।

जरीफनगर, (बदायूं)। थाना जरीफनगर पुलिस ने अन्तरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार जरीफनगर क्षेत्र में पंचायत भवनों और घरों में ताले तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर, कैमरा, दूध रेट मशीन और मोबाइल आदि सामान चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। इस सिलसिले में 18 सितंबर को थाना जरीफनगर पर दो मुकदमे दर्ज हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश और एएसपी ग्रामीण व सीओ सहसवान के निर्देशन में गठित टीम ने 18/19 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर बागवाले–समसपुर कुवरी लिंक रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी नेमपाल पुत्र श्रीपाल निवासी सम्भल के पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और चोरी किया गया माल बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दो अन्य अभियुक्त सत्यदेव पुत्र कल्याण (सम्भल) और जितेश पुत्र रणधीर (बदायूं) को भी दबोच लिया। इनके कब्जे से एक कैमरा मय डीवीआर, इन्वर्टर, बैटरी, दूध रेट मशीन, मोबाइल और स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास।

  • नेमपाल: उस पर आबकारी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब 24 से अधिक मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।
  • सत्यदेव: इसके खिलाफ 4 मुकदमे, जिनमें आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं।
  • जितेश: इस पर भी चोरी और मुठभेड़ से जुड़े 3 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को सफलता।

इस सफलता में थाना प्रभारी जरीफनगर उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट, उ0नि0 राजेश कौशिक व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह समेत पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!