Breaking News

तालाब से निकलकर आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

तालाब से निकलकर आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के चकिया राजपथ रेंज अंतर्गत पर्वतपुर गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मगरमच्छ अचानक तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। अचानक मगरमच्छ को अपने आसपास देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल ग्राम प्रधान अरविंद पटेल को सूचना दी।

ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद दरोगा सुरेंद्र राव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया।

वन विभाग के अनुसार पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 3.3 फीट और वजन लगभग 12 किलोग्राम है। अधिकारियों ने बताया कि इस मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए चंद्रप्रभा बांध में छोड़ा जाएगा।

मगरमच्छ के पकड़ लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!