Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अमरसीपुर–डूमरी मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अतायस्तगंज गांव निवासी 32 वर्षीय यशवंत यादव पुत्र दुलारे यादव के रूप में हुई है।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मंगलवार की देर शाम घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। सुबह जब उनका शव बरामद हुआ तो परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचकर फफक पड़े। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कई लोग इसे रंजिश का नतीजा बता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठे किए, जिनकी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है और लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजारकर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!