Breaking News

गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे : जिलाधिकारी।

गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे : जिलाधिकारी।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय पर्व के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का पूरा जीवन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की मिसाल रहा है और आज की पीढ़ी को इन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में गांधी जयंती को हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया जाए। जिलाधिकारी ने साफ सफाई पर विशेष बल देते हुए कहा कि इस अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए ताकि गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने मलिन बस्तियों में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी स्वयं भी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और आम जनता को प्रेरित करें ताकि गांधी जयंती पर जनभागीदारी और उत्साह दोनों दिखाई दें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को उल्लासपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि इस बार गांधी जयंती केवल एक तिथि भर नहीं रहेगी बल्कि स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!