Breaking News

हरौड़ा गांव में बारिश से बड़ा हादसा – कच्चा मकान ढहा, चार लोग गंभीर रूप से घायल।

हरौड़ा गांव में बारिश से बड़ा हादसा – कच्चा मकान ढहा, चार लोग गंभीर रूप से घायल।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिले के चकिया तहसील के हरौड़ा गांव में सोमवार की देर रात मूसलाधार बारिश ने एक परिवार की जिंदगी हिला कर रख दी। रात लगभग 10 बजे पारस राम का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे।

मकान गिरने से दुर्गावती (35), पूजा (32), मनसा देवी (55) और सनम (16) मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाया गया।

चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से नाजुक स्थिति के चलते चारों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस हादसे में परिवार का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया और सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार बेघर हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गांव के कई कच्चे और पुराने मकानों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की तत्काल मदद और सुरक्षित आवास की मांग की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!