Breaking News

जीवित्पुत्रिका पर्व पर पुत्र की लंबी आयु के लिए चेयरमैन आभा जायसवाल ने रखा कठिन व्रत।

जीवित्पुत्रिका पर्व पर पुत्र की लंबी आयु के लिए चेयरमैन आभा जायसवाल ने रखा कठिन व्रत।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा। चंदौली जिले में जीवित्पुत्रिका पर्व बड़े आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सैयदराजा की चेयरमैन आभा जायसवाल ने भी पुत्र की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला कठिन व्रत रखा और पोखरे के किनारे पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भगवान जिउतबन्धन से प्रार्थना करती हैं।

इस पर्व को बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में विशेष रूप से मनाया जाता है। मान्यता है कि अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाएं पूरी पवित्रता और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान वे एक बूंद पानी तक ग्रहण नहीं करतीं। इसे व्रतों में अत्यंत कठिन माना जाता है और कई लोग इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं।

सैयदराजा में इस अवसर पर पोखरे पर मेले का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने झूले झूले और खिलौनों की खरीदारी कर खूब आनंद उठाया। पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। मेले में नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल, नगर आयुक्त अयोध्या भरत भार्गव, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, डॉ. रामअशीष कुशवाहा, राहुल जायसवाल, अंकित जायसवाल, रोहित जायसवाल, संतोष जायसवाल, राकेश शर्मा, मीना सिंह, नामवर प्रसाद, सुशील शर्मा, विनोद आर्या, देवानंद मौर्य सोनू, दिलीप अग्रहरि, संदीप कुमार, मुरली मनोहर तिवारी, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान मेले की व्यवस्था संभालने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी और सैयदराजा पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात रहा। श्रद्धा और उल्लास से मनाए गए इस पर्व ने क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!