Breaking News

डीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहजन वन का किया निरीक्षण।

डीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहजन वन का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्कीखेड़ा में 18 जुलाई को “अटल सहजन वन” की स्थापना की गई थी। रविवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस सहजन वन का निरीक्षण किया और मौके पर पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लेने के लिए वे प्रत्येक 15 दिन में निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहजन वन में चल रही गतिविधियों को बारीकी से देखा और लगाए गए पौधों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पौधों के आसपास की मिट्टी को सही ढंग से संभाला जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिन सहजन के पेड़ पतले हैं, उन्हें मजबूती देने के लिए बांस की डंडियों से सहारा दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह तरीका वृक्षों की वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।

जिलाधिकारी ने जुलाई में लगाए गए सहजन के पौधों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी नियमित देखभाल की जाए। जहां पौधे नहीं पनप पाए हैं, वहां दोबारा पौधारोपण कर हरियाली को सतत बनाए रखा जाए। उन्होंने सहजन वन की समुचित देखरेख के लिए मुख्य द्वार पर ही केयरटेकर हेतु एक कक्ष का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए, जिससे देखभाल कार्यों में नियमितता और पारदर्शिता लाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …