Breaking News

शाहजहांपुर: श्मशान घाट पर शर्मनाक कृत्य: चिता की आग में मीट पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, धमकी देने का भी आरोप।

श्मशान घाट पर शर्मनाक कृत्य: चिता की आग में मीट पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, धमकी देने का भी आरोप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में जलती चिता की आग में मीट पकाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को सोमवार को नत्थापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

नत्थापुर निवासी वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामचरन (40 वर्ष), राजेन्द्र (32 वर्ष) और सुरेन्द्र सिंह (35 वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि तीनों ने वीरपाल के पिता की जलती चिता की आग का इस्तेमाल कर उस पर मीट पकाया। जब परिवादी वीरपाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुवायां थाना पुलिस ने दबिश देकर तीनों वांछितों को सोमवार को नत्थापुर तिराहे से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार और उप निरीक्षक रामवीर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।

Spread the love

Check Also

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला पुरस्कार।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट …