Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि ने रक्तदान व अंगदान के प्रति किया जागरूक।

रक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी, अंगदान से मिल सकता है नया जीवन।

आई एम खान 

बिसौली। समाजसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से नंदन क्लीनिक में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोगों को रक्तदान एवं अंगदान के महत्व की जानकारी देने के साथ ही इनसे जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. कपिल गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति 18 से 65 वर्ष की आयु के बीच निर्धारित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

उन्होंने अंगदान को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में उपयोगी हो सकते हैं। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने लोगों से रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सहयोग की भावना से समाज में कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, ग्रुप अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: स्मार्ट रोड पर चला सफाई अभियान, नगर निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान। 

स्मार्ट रोड पर चला सफाई अभियान, नगर निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान। मुबारक अली, संवाददाता …