Breaking News

सहसवान में रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

सहसवान में रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

सहसवान, बदायूं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सहसवान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी ने फीता काटकर किया।

आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को मानव सेवा से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों से आगे आने की अपील की गई।

शिविर में डॉक्टर प्रशांत त्यागी, सुभाष गौड़, अबडर शर्मा, आदर्श सक्सेना, सौरभ सक्सेना, केबी चतुर्वेदी, अशफाक, अबीर सक्सेना, दीपक माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, बॉबी कोली, हिमांशु माहेश्वरी, पुत्तन आजाद, आरिश, राजेंद्र कश्यप और आकाश वाल्मीकि सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए समाज में जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को आगे आने का संदेश दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …