Breaking News

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। जिलेभर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहसवान कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट और अपहरण के मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 21.09.2026 को यह कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम चमरपुर से पहले स्थित पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर पहले से कुलदीप पुत्र छिद्दा (निवासी ग्राम पतेई खादर, थाना रहरा, जिला अमरोहा, उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

वादी धर्मेंद्र कुमार (निवासी ग्राम अलेहदादपुर धोबई, थाना सहसवान) की तहरीर पर 10.07.2026 को थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 339/2026 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें वादी की नाबालिग बहन (उम्र करीब 16 वर्ष) को कुलदीप, सोनिका, जगवती और हजारी की मदद से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(2)(m) BNS तथा पाक्सो एक्ट (धारा 5L/6, 3/4) की वृद्धि की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी कुलदीप ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई न्यायालय के माध्यम से देने की बात कही है। इस कार्रवाई में कोई बरामदगी नहीं हुई है।

इस संपूर्ण मामले में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 339/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(m) BNS व धारा 5L/6, 3/4 पाक्सो एक्ट है। गिरफ्तारी और कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहित सिंह, का0 1139 अजीत कुमार तथा रि0का0 3158 शशिकांत, सभी थाना सहसवान, जनपद बदायूं शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति।

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति। प्रधान …