Breaking News

बदायूं: मध्यस्थता अभियान 3.0: सुलह-समझौते से वादों के निस्तारण की अपील, अब तक 4 मामले सफल।

मध्यस्थता अभियान 3.0: सुलह-समझौते से वादों के निस्तारण की अपील, अब तक 4 मामले सफल।

बदायूँ। राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लंबित वादों का सुलह-समझौते से निस्तारण कराकर पक्षकारों को शीघ्र एवं सरल न्याय दिलाना है।

अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण, दीवानी वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस और शमनीय आपराधिक वादों का मध्यस्थता से समाधान कराया जा सकता है। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विवेक संगल के निर्देशन में पराविधिक स्वयंसेवकों के जरिए बैनर-पोस्टर और हैंडबिल बांटकर जागरूक किया जा रहा है।

मध्यस्थता केंद्र, बदायूँ में पक्षकार उपस्थित होकर आपसी सहमति से वाद का निस्तारण करा सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। अभियान अवधि (01 अगस्त से अब तक) में मध्यस्थता केंद्र बदायूँ में 4 वादों में मध्यस्थता सफल रही है।

Spread the love

Check Also

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति।

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति। प्रधान …