Breaking News

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त शकील गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त शकील गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। जिलेभर में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहसवान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने 21 सितंबर 2026 को दबिश देकर चमरपुरा निवासी शकील (पुत्र लतीक) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त शकील के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, बदायूं में मु0अ0सं0 1502/11, धारा 3/5/8 सीआरएस्ट से जुड़ा मामला विचारणीय है, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर और कांस्टेबल रोहित तोमर शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …