Breaking News

चकरनगर में 375 शिक्षकों का एफ.एल.एन. प्रशिक्षण सम्पन्न।

चकरनगर में 375 शिक्षकों का एफ.एल.एन. प्रशिक्षण सम्पन्न।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। विकास खंड चकरनगर में बेसिक अध्यापकों और शिक्षा मित्रों के लिए आयोजित एफ.एल.एन. (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता में संवर्धन करना तथा कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के लिए एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित नवविकसित पाठ्यक्रम की गहन समझ विकसित करना रहा।

कुल 375 अध्यापकों को यह प्रशिक्षण 4 चक्रों और 8 बैचों में प्रदान किया गया। प्रत्येक बैच के समापन पर शिक्षकों को अपने विद्यालय को ‘निपुण विद्यालय’ बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।

यह प्रशिक्षण अगस्त माह से प्रारंभ होकर 12 सितंबर तक चला। बीआरसी स्तर पर ब्लॉक एआरपी चन्द्र जीत सिंह, शिव प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा तथा संदर्भदाता ब्रजेश कुमार चौधरी और जितेंद्र कुशवाह ने प्रशिक्षण को दिशा दी।

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी शिवेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। उन्होंने प्रशिक्षित शिक्षकों से कहा कि अब प्रत्येक बच्चे को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए विद्यालय स्तर पर शासन की मंशानुरूप शैक्षिक वातावरण और गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!