Breaking News

लाठीचार्ज के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका।

लाठीचार्ज के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। लखनऊ के एक निजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब जनपद कासगंज तक पहुँच गया है। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन किया।

गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ता नगर के नदरई गेट से सोरों गेट तक जुलूस की शक्ल में निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर छात्र विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के पूर्व सह संगठन मंत्री विवेक यादव ने कहा कि लखनऊ के श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय, देवा रोड में छात्रों के साथ की गई बर्बरता निंदनीय है। बिना मान्यता के छात्रों को लगातार परेशान किया जा रहा है और जब विरोध हुआ तो पुलिस बल का इस्तेमाल कर छात्रों पर लाठियाँ बरसाई गईं। उन्होंने कहा कि यह अत्याचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ता तेजेंद्र लोधी ने कहा कि शैक्षिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया दमन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!