Breaking News

मझवार रेलवे स्टेशन पर रुकेगी महाबोधि एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात।

मझवार रेलवे स्टेशन पर रुकेगी महाबोधि एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। जिले के यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने गया–नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12397/12398) का ठहराव चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया है। इस फैसले से चंदौली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, गया और अन्य बड़े शहरों तक आसान रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

सांसद के प्रयासों से मिली मंजूरी।

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने इस उपलब्धि को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद से ही उन्होंने इस दिशा में लगातार काम किया। 24 जुलाई 2024 को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। केवल पत्र तक सीमित न रहते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर इस विषय को प्रमुखता से रखा और संसद की रेलवे स्थायी समिति की बैठकों में भी इसे बार-बार उठाया।

यात्रियों को होगा लाभ।

सांसद साधना सिंह ने कहा कि लंबे समय से चंदौली मझवार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की मांग थी कि उन्हें दिल्ली और बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिले। अब रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद हजारों यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

सांसद का आभार और प्रतिक्रिया।

ठहराव स्वीकृत होने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ठहराव जिले के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा, जिससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि जिले की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!