Breaking News

उन्नाव में कौमी एकता सप्ताह के तहत ‘कमजोर वर्ग दिवस’ मनाया गया।

उन्नाव में कौमी एकता सप्ताह के तहत ‘कमजोर वर्ग दिवस’ मनाया गया।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। डॉ. जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, उन्नाव में कौमी एकता दिवस के चौथे दिन कमजोर वर्ग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध आल्हा गायक श्री राम लखन तिवारी का प्रस्तुतीकरण रहा, जिन्होंने अपने आल्हा गायन के माध्यम से कमजोर वर्गों की पीड़ा और सामाजिक संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि- “हम जिस पद पर हैं, हमें उसी के अनुरूप कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। हमारे कर्म ऐसे होने चाहिए जिससे समाज को दिशा मिले।”

विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कमजोर वर्ग के उत्थान और सामाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!