Breaking News

उन्नाव में प्रोजेक्ट अलंकार एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

उन्नाव में प्रोजेक्ट अलंकार एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार तथा अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने 6 अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि—

  • प्रत्येक कार्य का मास्टर प्लान संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ साझा किया जाए।
  • जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से प्राप्त किए बिना हैंडओवर न किया जाए।
  • प्रधानाचार्य प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व कार्य का विस्तृत निरीक्षण करें और यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाए तो उसे हैंडओवर से पहले ही कार्यदायी संस्था द्वारा दूर कराया जाए।

सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों से संबंधित कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होने चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, प्रधानाचार्यगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!