Breaking News

वजीरगंज: दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, पूर्व पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने आश्रम में बांटी राहत सामग्री।

 

वजीरगंज: दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, पूर्व पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने आश्रम में बांटी राहत सामग्री।

वजीरगंज (बदायूं)। पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम वजीरगंज में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। बहजोई के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों और अन्य आश्रमवासियों को खाद्य सामग्री व उपहार भेंट किए। उनके इस सेवा भाव से आश्रम में खुशियों का माहौल रहा।

गौरी शंकर माल बाबू ने आश्रम को एक बोरी दाल, चीनी, आटा, चावल और विभिन्न प्रकार के मसालों जैसी जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आश्रम के दिव्यांग बच्चों को फल और मिठाइयां भी बांटीं। आश्रम के बच्चों को जब ये उपहार मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी लोगों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।

आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दानदाताओं के सहयोग से ही संस्था का संचालन सुचारु रूप से हो पा रहा है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और इन जरूरतमंद बच्चों व आश्रमवासियों की सहायता में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के सभी बच्चे और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने गौरी शंकर माल बाबू के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!