Breaking News

चकिया-मुगलसराय मार्ग पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चोरमरवा में 3 फीट पानी, बस पलटने से टला बड़ा हादसा।

चकिया-मुगलसराय मार्ग पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चोरमरवा में 3 फीट पानी, बस पलटने से टला बड़ा हादसा।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। चकिया-मुगलसराय मार्ग पर स्थित चोरमरवा क्षेत्र पिछले तीन दिनों से भीषण जलजमाव की चपेट में है। मुख्य सड़क पर लगभग 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।

इस मार्ग पर सवारियों से भरी एक बस चोरमरवा छलका के पास अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जलभराव के कारण बस चालक को वाहन नियंत्रित करने में कठिनाई हुई, हालांकि किसी बड़े हादसे से राहत रही।

लगातार वर्षा से न केवल मुख्य मार्ग बल्कि आसपास के कई गांव भी जलजमाव की चपेट में आ चुके हैं। कई घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ रहे हैं और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ियों को गंदे पानी के बीच से निकालने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी केवल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू करने और जल निकासी की व्यवस्था जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया है।

लगातार बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चोरमरवा क्षेत्र का यह जलभराव अब स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!