Breaking News

गन्ने के खेत में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत — पेड़ से लटके मिले चाचा-भतीजी के शव, गांव में मचा कोहराम।

गन्ने के खेत में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत — पेड़ से लटके मिले चाचा-भतीजी के शव, गांव में मचा कोहराम।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (उत्तर प्रदेश)। जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ढढूली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है और रिश्ते में वे चाचा-भतीजी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों ने 28 सितंबर को फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव का ही युवक बुधपाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अक्सर जंगल में घास काटने जाया करते थे और उसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बीते आठ–नौ दिनों से दोनों घर से लापता थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो गन्ने के खेत में दोनों के शव पेड़ से लटके मिले।

घटना की सूचना पर एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में यह घटना चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।

बाइट- अंशिका वर्मा एसपी दक्षिण बरेली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!