Breaking News

सहसवान ब्लॉक में ग्राम प्रधानों ने मनाई खुशी, मुख्यमंत्री को भेजा बधाई संदेश पत्र।

सहसवान ब्लॉक में ग्राम प्रधानों ने मनाई खुशी, मुख्यमंत्री को भेजा बधाई संदेश पत्र।

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने पुरजोर स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से उत्साहित विकासखंड सहसवान के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार, 26 मई 2026 को ब्लॉक सभागार में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी प्रधानों ने एक सुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कदम की सराहना की। प्रधानों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से गांवों में चल रहे विकास कार्यों की गति नहीं रुकेगी और ग्रामीण अंचल में जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान विकासखंड सहसवान के सभी ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय की बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित एक आभार व बधाई संदेश पत्र तैयार किया गया, जिसे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहसवान के माध्यम से लखनऊ शासन को भेजा गया। इस बधाई पत्र में मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस फैसले को पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने वाला बताया गया।

इस मौके पर ब्लॉक सभागार में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास के साथ डाल सिंह भारती, कुलदीप शर्मा, डॉ. तिलक सिंह, श्रीपाल सिंह, लालू यादव, दीपक शर्मा, राम बहादुर, मुनीश, राहुल सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित ग्राम प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे और सभी ने विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!