Breaking News

मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी बना चैम्पियन

मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी बना चैम्पियन।

रिपोर्ट – जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनिया, चन्दौली। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित 69वीं मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। वाराणसी ने ओवरऑल 282 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गाजीपुर की टीम 208 अंक के साथ द्वितीय, जौनपुर की टीम 184 अंक के साथ तृतीय और चंदौली की टीम 169 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र कुमार राय, सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज, ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सफलता वही हासिल करता है जो लगन और मेहनत से निरंतर प्रयास करता है।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रमोद कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है।

इस दौरान प्रधानाचार्य बीरेन्द्र प्रताप तिवारी, प्रबन्धक श्याम सुंदर सिंह, धनंजय सिंह, सरिता कुशवाहा, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह, हरि प्रकाश, महताब अहमद, संजय पांडे, रविन्द्र सिंह, सुशील पांडेय, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पांडेय और प्रदीप सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!